फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झगड़े के बाद दंपती ने नहर में लगाई छलांग, पति की माैत, पत्नी को बचाया

Thu, 04 Dec 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पत्नी से हुए झगड़े के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज शर्मा (40) ने पत्नी को फोन कर बुधवार दोपहर तीन बजे मध्य गंगा नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी पर पीछे से पहुंची उसकी पत्नी प्रियंका भी नहर में कूद गई। गांव के गोताखोरों ने उसे बचा लिया। शाम करीब पांच बजे गोताखोरों ने सूरज का शव नदी से तलाश् कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला महादेव निवासी रघुनंदन प्रसाद शर्मा टेलीफोन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनका पुत्र सूरज निजी फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर था। बुधवार को सूरज का पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोपहर तीन बजे सूरज घर से निकला और पास के ही गांव डींगरा के पास बह रही मध्य गंगा नहर पर पहुंचा। यहां उसने पत्नी को फोन कर कहा कि वह नहर में कूदकर जान दे रहा है। प्रियंका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और स्वयं भी नहर पर पहुंच गई। पत्नी और परिजनों को आता देख सूरज ने नहर में छलांग लगा दी। यह देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। इसी दाैरान प्रियंका भी नहर में कूद गई। प्रियंका को तो गांव के गोताखोरों ने बचा लिया लेनिक सूरज गहरे पानी में डूब गया। जानकारी पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम पांच बजे सूरज का शव नहर से बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें