फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 दिन बाद एक साथ मिले कोरोना के तीन नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 62 दिन बाद एक साथ कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या पांच हो गई है। वही पांच कंटेनमेंट जोन एक्टिव हो गए। कोरोना के मरीजों को हम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 345 लोगों आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। इन सैंपलों की रिपोर्ट देर रात आई। जिसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव निवासी 33 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। जबकि मंडी धनौरा क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक और 65 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद में एक साथ कोरोना के तीन मरीज 14 अप्रैल 2022 को मिले थे। इसके बाद 22 अप्रैल को दो, 6 मई को चार, 13 मई को चार और 27 मई को एक मरीज मिला था। यह सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे। जिसके 11 दिन बाद 14 जून को मंडी धनौरा में एक बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गईं।
विज्ञापन

इसके बाद 15 जून को हसनपुर में 18 वर्ष की छात्रा संक्रमित मिली है। जबकि बृहस्पतिवार को तीन मरीज और मिलने से जिले में सक्रिय केसों की संख्या पांच हो गई है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन भी पांच हो गए हैं। पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों के संपर्क में रहे 23 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वही बृहस्पतिवार को कुल 564 लोगों की जांच कराएगी। इसमें 202 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 362 सैंपल जांच के लिए आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें