फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रडार पर बाकरी की महिला मित्र

Mon, 20 Mar 2017 12:37 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
afaq - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक बार फिर दिल्ली पुलिस की रडार पर आफाक बाकरी की महिला मित्र आ गई है। पुलिस ने कई अधिकारियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए हैं। नाम बदलकर वह दिल्ली की गलियों में घूमती थी। यहां की लड़कियों को चंद सिक्कों का लालच देकर बाकरी के कोठों पर भेजती थी। किसी भी दिन पुलिस यहां पर छापामारी कर सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों से भी बातचीत कर सच्चाई की तह तक पहुंच सकती है। सटीक सूचना के बाद ही उसके द्वारा दबिश डाली जा सकती है। पांच हजार लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने वाले उझारी निवासी आफाक बाकरी का कनेक्शन नेताओं के साथ-साथ अमरोहा निवासी एक महिला मित्र से भी था।

उसके मोबाइल की कॉल डिटेल में महिला मित्र का नंबर पुलिस के हाथ लगा था। इस नंबर की पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। महिला की बातचीत सुनी थी। महिला मित्र ने मोबाइल से कई अधिकारियों से संपर्क किया था। प्रत्येक का नंबर दिल्ली पुलिस ने ट्रेस करने के बाद महिला की गिरफ्तारी को कार्रवाई छेड़ी थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम शहर में आई थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसने बाकरी की महिला मित्र का पूरा सिजरा जुटाया था। उसके घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन मौके पर नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने बताया था कि वह अक्सर नाम बदलकर दिल्ली में आती जाती रहती थी।

अमरोहा व आस पास के इलाके की लड़कियों को रुपयों का लालच देकर बाकरी के कोठों पर भेजती थी। जिस समय दिल्ली की टीम पड़ताल कर रही थी, उस वक्त संभल के एक सिपाही का फोन अधिकारियों के पास आया था। जिसने उसका बचाव किया था।

हालांकि अधिकारियों ने उसका मोबाइल नंबर दिल्ली टीम के हवाले कर दिया था। सूत्रों पर भरोसा करें तो दिल्ली पुलिस किसी भी दिन शहर में महिला मित्र की गिरफ्तारी के लिए आ सकती है। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से भी मालूमात कर सकती है। उनके मोबाइल पर महिला ने कई-कई बार कॉल कर वार्ता की है। जो पुलिस रिकार्ड में आ चुकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें