फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्य धीमी गति से करने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि कार्य धीमी गति से होने की वजह से अधिवक्ताओं व जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तहसील के अधिवक्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। तहसील बार के महासचिव सुरमित गुप्ता ने कहा कि जब से शासन के निर्देश पर डीएम अमरोहा ने सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले प्राइवेट व बाहरी लोगों को काम से हटाया है। तभी से सब रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य प्रभावित है। रोजाना पचास से साठ रजिस्ट्री हुआ करती थीं। अब केवल बीस रजिस्ट्री ही प्रतिदिन में हो पा रही हैं। जनता के बीच शासन की छवि खराब करने और अधिवक्ताओं व जनता को जानबूझकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से उप रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेजों के पंजीकरण हेतु ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय पर दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। उन्हें जानबूझकर वापस किया जा रहा है। जिससे जनता और अधिवक्ताओं के बीच रोष उत्पन्न हो रहा। यदि दो दिन के अंदर व्यवस्था को नहीं सुधारा गया तो अधिवक्ता कड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें