फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भूख हड़ताल के एलान पर हरकत में आया प्रशासन, परिवार नहीं माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पंजूसराय में आत्मदाह के प्रयास के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से सोमवार से कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के एलान के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। रविवार को एसडीएम, सीओ नौगावां और नौगावां सादात कोतवाल ने गांव पहुंचकर परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार अपने निर्णय पर अडिग रहा।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन समझौते का दबाव बना रहा है, जबकि अब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने और दोषियों पर कार्रवाई तक कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।
गांव पंजूसराय निवासी अशोक प्रजापति ने 14 मई को कुर्की की कार्रवाई के विरोध में प्रशासन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिवार का आरोप है कि तीन माह बीतने के बाद भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

परिवार ने सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग दोहराई है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें