फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गलत आय प्रमाण पत्र बनाने में आठ लेखपालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 06 May 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान लेखपालों द्वारा कम आय के प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतों की भरमार रही। जिसके चलते अपात्र आवेदक भी भर्ती का लाभ उठा लिए। अब डीएम की जांच में दोषी मिले ऐसे लेखपालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने इसके लिए एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए हैं। आठ पंचायतों के लेखपाल डीएम की इस कार्रवाई की जद में आ गए हैं। वहीं आठ अपात्रों के आय प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विगत मार्च 2024 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती निकाली गई थी। जिसमें 132 रिक्तियों के सापेक्ष बड़ी संख्या में आवेदन हुए थे।
चयन प्रक्रिया के दौरान ही कम आय दर्शाकर प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायतें पहुंचना शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग गलत आय प्रमाण पत्र की शिकायतें लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स के पास पहुंचने लगे। चयन प्रक्रिया के दौरान शिकायतों का अंबार देखकर डीएम ने मामले की जांच कराई। जिसमें तत्कालीन लेखपालों का खेल सामने आ गया। जांच में पाया गया कि लेखपालों ने सही तरह से जांच न कर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन

इसका लाभ चयन प्रक्रिया में उनको मिला, और पात्र आवेदक चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। डीएम की जांच में अपात्र पाए गए अमरोहा तहसील के पतेई खालसा निवासी रामप्रकाश, हसनपुर के जलालपुर खुर्द निवासी अमित कुमार, सांथलपुर निवासी खेमचंद, गांगटटोला निवासी रिंकू कुमार, पौरारा निवासी सोनू सिंह, फूलपुर बीझलपुर निवासी चरन सिंह, मंडी धनौरा के फंदेड़ी निवासी मोहम्मद फाजिल व लहदेवर निवासी गौरव कटारिया का आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है।
डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को प्रमाण पत्र की संस्तुति करने वाले संबंधित लेखपालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें