फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में ग्रामोदय कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटेलाल को प्रबंध समिति ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर उप प्रधानाचार्य वरुण कुमार को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामोदय इंटर कालेज की प्रबंध समिति की बैठक 17 मई को विद्यालय में आयोजित की गई थी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों को लेकर चर्चा हुई। शिकायतों की जांच पड़ताल की गई। कॉलेज के प्रबंधक महेश चंद त्यागी अधिवक्ता ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में पढ़ाई का कार्य नहीं कराया जा रहा, बल्कि अपने स्थान पर पढ़ाई की जिम्मेदारी दूसरे को दे रखी है। कई अध्यापकों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। कई अध्यापकों का वेतन भी नहीं दिया गया। वर्ष 2021 से 22 के एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया। स्पष्टीकरण मांगा गया। उसका जवाब भी नहीं दिया गया। कहा कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य के द्वारा लगातार विद्यालय में निजी लाभ के लिए कई कार्य किए गए। शिक्षकों से व्यवहार किया गया। छात्रों से प्राप्त शुल्क को गलत प्रयोग किया। प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटेलाल को पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य छोटेलाल का कहना है कि निलंबन का आदेश प्राप्त हुआ है। इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें