मंडी धनौरा (अमरोहा)। छोटे बच्चों को अश्लील फिल्म दिखाना युवक को भारी पड़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला निवासी एक युवक सोमवार को छोटे-छोटे बच्चों को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा रहा था। घर पहुंचकर बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों की दी। परिजन आरोपी युवक के घर गए और शिकायत की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।