फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटों में आरोपी ससुर की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Thu, 18 Jun 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। अलीपुर कलां गांव में किसान कैलाश सिंह की हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर नामजद आरोपी पिता सतपाल सिंह (85) की सांदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति कैलास की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली पत्नी योगमाया ने ससुर की हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रोक कर शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सतपाल सिंह की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को तिगरीधाम ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बहू योगमाया ने डायल-112 पर फोन कर ससुर सतपाल सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी। गौरतलब है कि इसी परिवार के सदस्य कैलाश सिंह का शव 15 जनवरी को खेत में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। उस समय परिजनों ने तेंदुए के हमले से मौत होने की बात कही थी, लेकिन वन विभाग ने जांच में जंगली जानवर के हमले से इनकार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई थी। मृतक कैलाश की पत्नी योगमाया ने आरोप लगाया था कि जमीन के विवाद में उसके पति की हत्या की गई। देवर कौशल, देवरानी प्रीति और ससुर सतपाल सिंह ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया था। मामले में अदालत के आदेश पर मंगलवार की रात तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच आरोपी बनाए गए सतपाल सिंह की मौत ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें