जोया(अमरोहा)। हाईवे पर हादसे में बैंक के कलेक्शन एजेंट की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कस्वा जोया निवासी सुभाष चन्द्र गुप्ता (70) सिंडिकेट बैंक में कलेक्शन एजेंट थे। वह मंगलवार को डिडौली अड्डे पर पैदल हाईवे पार कर रहे थे। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही एक बाइक की टक्कर सुभाष चंद्र से हो गई। हादसे में सुभाष चंद्र गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। बुलेट सवार प्रभात भाटिया बृज कालोनी कोठी-1 बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी आशा देवी, बेटे दीपक कुमार, विशाल कुमार और दो बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।