फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाधाम से लौट रहे पांच लोग हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। पति की मौत के बाद गंगाधाम पर परंपरा निभाकर लौट रही पत्नी सहित पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संभल में नखासा थानाक्षेत्र के गांव भदरौला निवासी राम सिंह की मंगलवार को मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को उसकी पत्नी सावित्री को परंपरा निभाने के लिए गंगा ले जाया गया। परिवार के अन्य लोग भी साथ थे। गंगा स्नान कर घर वापस लौटते उनकी टाटा मैजिक सैदनगली में पाकबड़ा तिराहे पर पहुंचा था। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मर दी। हादसे में टाटा मैजिक चालक मिंटू, मुन्नी, राममूर्ति, शांति, राजवती, गंगावती सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। देर रात तक पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें