फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलोलपुर में सुलग रही वर्चस्व की जंग की चिंगारी, 30 लोगों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के बहलोलपुर गांव में वर्चस्व चिंगारी सुलग रही है। गांव में गुर्जर और पाल बिरादरी के लोग आमने-सामने हैं। महीनेभर पहले एक बिरादरी विशेष का बोर्ड लगाने को लेकर तनाव हो गया था। सोमवार को इवनिंग वॉक पर निकले दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों बिरादरी आमने सामने आ गई। गांव में पंचायत चुनाव की तैयारी है, ऐसे में दोनों पक्ष वर्चस्व के साथ खड़े है। मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। जबकि 30 लोगों पर नजर है।
विज्ञापन

एक महीना पहले देहात थानाक्षेत्र के गांव बहलोलपुर में गुर्जर समाज के लोगों ने गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के सामने लगे बोर्ड पर गांव के नाम से साथ जाति का नाम लिख दिया था। इस पर पाल समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों को शांतिभंग में कार्रवाई की थी। तभी दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की चिंगारी सुलग रही है। गांव में दोनों बिरादरियों के बीच तनाव बना हुआ है। सोमवार की शाम पाल समाज के कुछ युवक गांव के बाहर सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। तभी दोनों पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को शांतिभंग में निरुद्ध दिया है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता कर लिया। जबकि सुरक्षा के लिहाज से दोनों पक्ष के 30 लोगों पर नजर रखी जा रही र्है। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि अगर गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें