फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डी लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। संभल मार्ग पर कालाखेड़ा पुल के पास हड्डी लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर हादसे के बाद ट्रक पलट गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर सुमाली निवासी 50 वर्षीय विजेंद्र सिंह अपनी बेटी कविता के साथ बाइक पर सवार होकर संभल से लौट रहा था। उसकी बड़ी बेटी जनपद संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव में गहरा में ब्याही है। वहीं से पिता पुत्री लौट रहे थे। हसनपुर संभल मार्ग पर काला खेड़ा पुल के निकट सामने से आ रहे हड्डी लड़े ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर हादसे के बाद हड्डी लदा ट्रक पलट गया। जिससे संभल मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ समय तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें