फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण हुआ नहीं, दंपति के पास आ गया टीका लगने का मैसेज

विज्ञापन
डा. जितेंद्र मोहन शुक्ल एवं उनकी पत्नी शोभा शुक्ल। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। स्वास्थ्य विभाग का भी गजब हाल है। दंपती को कोरोना का टीका लगाए बगैर ही उन्हें सफलतापूर्वक टीका लगाए जाने का मैसेज भेज दिया। वहीं टीका लगाने को जाने की तैयारी कर रहे बुजुर्ग दंपती ने मोबाइल पर यह मैसेज देखा तो वे हतप्रभ रह गए। उनके अधिवक्ता पुत्र ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि को रजिस्टर्ड ई-मेल भेजकर की है। वहीं इस प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग अपनी खामियां छिपाने की कोशिशों में लगा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के मोहल्ला शुक्लपुर निवासी समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डा. जितेंद्र मोहन शुक्ल (75) अपनी धर्मपत्नी शोभा शुक्ल (69) के साथ ब्लाक के गांव तिगरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगवाने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका टीकाकरण दोपहर 12 बजे के बाद होना था। बताते हैं कि सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि जितेंद्र मोहन शुक्ल लाभार्थी आईडी-3916279279865 एवं शोभा शुक्ल लाभार्थी आईडी-8475464239053 ने कोविडशील्ड का पहला टीका सफलतापूर्वक लगवा लिया है। मैसेज देख शुक्ल दंपती हतप्रभ रह गई। डा. जितेंद्र मोहन शुक्ल ने इसकी जानकारी अपने अधिवक्ता पुत्र डा. रविंद्र शुक्ल को दी। उन्होंने इस संबंध में तत्काल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यूपी, दिल्ली, मंडलायुक्त एवं अमरोहा डीएम को रजिस्टर्ड ई-मेल भेजकर इस घोर लापरवाही के संबंध में शिकायत दर्ज करा दी। डा. रविंद्र शुक्ल ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार कोरोना के टीकाकरण को लेकर किस कदर गंभीर है। वहीं इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। इस मामले में लापरवाहों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए।
विज्ञापन

गजरौला में दंपती को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्होंने कहीं पर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। कहां कराया होगा। इसकी जानकारी भी नहीं है।
डा. सौभाग्य प्रकाश, सीएमओ (अमरोहा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें