फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलकित के ऑलराउंड प्रदर्शन से अब्बासी एकेडमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मुकाबले में एनएफसीए को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत के नायक पुलकित चौधरी रहे, जिन्होंने नाबाद 86 रन बनाने के साथ एक विकेट लिया और चार शानदार कैच पकड़कर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनएफसीए की शुरुआत खराब रही। अक्षय (7) और अबुजर (11) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहित ने 45 गेंदों में 28 और वियान अग्रवाल ने 16 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की। मध्यक्रम में इंशाल अब्बास ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। आखिर में अर्सलान अली ने चार गेंदों में 14 और अरमान ने चार गेंदों में 10 रन जोड़कर टीम का स्कोर 25 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया।
अब्बासी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अहित पाशा ने पांच ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। कृष्णा ने पांच ओवर में एक मेडन सहित 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जबकि जीशान कुमार, सूर्यांश गुर्जर और पुलकित चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्बासी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद पुलकित चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए 68 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मोहम्मद अबुजर ने 21 रन और अंश ने नाबाद नौ रन का योगदान दिया। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी ने 23 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।
एनएफसीए की ओर से मोहित ने तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए। फरहान, हमजा तुर्क और अरमान को एक-एक विकेट मिला, लेकिन पुलकित चौधरी की तूफानी बल्लेबाजी के आगे उनकी गेंदबाजी बेअसर साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें