यह देख गेटमैन ने खुद को कमरे में बंदकर कंट्रोल को सूचना देकर विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया। गांव में तेेंदुए के आने का शोर मचने पर ग्रामीण दहशतजदा हैं।
दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर गेट नंबर 45 पर तैनात गेट मैन मुर्तजा अली निवासी गांव मोहरका पट्टी रोजमर्रा की तरह रविवार की रात वह ड्यूटी पर था।
रात करीब सवा 10 बजे उसने ट्रेन को पास करने के लिए गेट बंद किया था। गेट बंद करके वह कोठरी की ओर जा रहा था। उसी समय कोठरी के बाहर जल रहे बल्व की रोशनी में रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर उसकी नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। गेटमैन ने बताया कि कमरे से करीब 12-15 मीटर की दूरी पर तेंदुआ झाड़ियों से निकल कर रेलवे लाइन के किनारे होता हुआ जा रहा था।
तेेंदुए को देेखकर वह दौड़कर वह कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंदकर कंट्रोल को मैसेज दिया। साथ ही मोबाइल से पिता नवाब अली को खबर दी। सूचना पर गैंगमैन बुनियाद अली, आश मोहम्मद, सुरेश कुमार आदि पहुंचे।