फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्कूलों के विलय के खिलाफ आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के मर्ज किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
आप के जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर विरोध जताया। रूहेलखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 27 हजार स्कूल बंद किए जाने के चलते लोगों में गुस्सा है। गांव-गांव में सरकार के इस निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में यूपी में आठ लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में मकान, दुकान, मंदिर, मस्जिद सभी पर बुलडोजर चलाया गया है। अब स्कूल पर भी बुलडोजर चल रहा है। हम विद्यालयों को कतई बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह मदिरालय बनाम विद्यालय की लड़ाई है। अब उत्तर प्रदेश की जनता को तय करना है कि उन्हें मधुशाला चाहिए या पाठशाला चाहिए। इस दौरान जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, अमर सिंह खागी, नफीस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें