फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुरेठा नंदी विहार में गोवंशीय पशुओं की मौत, घसीटते हुए वीडियो वायरल

Thu, 03 Jul 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें ट्रैक्टर से दो गोवंशीय पशु के शवों को घसीटते हुए देखा जा रहा है।एक शव को कौवे नोच रहे है। यह वीडियो आदमपुर के गांव गुरेठा नंदी विहार का बताया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने नंदी विहार में चार पशुओं की मौत होने का दावा किया है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि मृत गोवंशीय पशुओं के शवों को ठीक से दफनाया भी नहीं जा रहा, बल्कि उन्हें ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाया जा रहा है। वहीं यह पहली बार नहीं है जब जब गुरेठा नंदी विहार से पशु क्रूरता के खबरें सामने आई हैं। इसी साल जनवरी में भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पशुओं के प्रति दुर्व्यवहार और अव्यवस्था को दिखाया गया था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और पशु कल्याण संगठनों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। पशु कल्याण समिति के नामित सदस्य डाॅ. रूमाल सिंह सैनी ने बताया कि गुरेठा नंदी विहार के प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई और पशुओं के लिए उचित देखभाल सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना है या नया। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पुष्कर नाथ चौधरी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें