फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाओ और बुजुर्ग को राशन दिलाओ 

Tue, 03 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी मनमानी पर वे मुंह फेरे रहते हैं, नतीजतन पात्रों को राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्थानीय अफसरों की ओर से निराश होने पर  पतेई खालसा के 65 वर्षीय बुजुर्ग ने डीएम की दर पर दस्तक दी। इस पर डीएम ने डीएसओ को फोन पर फटकार लगाई और बुजुर्ग को राशन दिलाने के आदेश दिए। राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर शाम तक कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी। 
विज्ञापन


पतेई खालसा के 65 वर्षीय बुजुर्ग बुद्ध सिंह को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। बुजुर्ग का नया राशन का कार्ड भी नहीं बना है। उनका आरोप है कि डीलर राशन नहीं देता। इसको लेकर वे सोमवार को डीएम के दरबार में पहुंचे और दूसरी बार राशन न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम वेद प्रकाश ने फोन पर डीएसओ में फटकार लगाई। कहा कि बुजुर्ग को तत्काल राशन दिलाया जाए। 

खुद गांव पहुंचकर मामले की जांच करो और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराओ। शाम तक कार्रवाई की रिपोर्ट मुझे चाहिए। डीएम वेद प्रकाश ने बुजुर्ग बुद्ध सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि, आप घर जाइए, आपको राशन मिल जाएगा। यदि राशन नहीं मिला तो आप मुझे अवगत कराएंगे। मैं खुद गांव पहुंचकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें