गहाई के दौरान 13 बीघे में मात्र 11 क्विंटल गेहूं निकलने पर सदमे से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर एसडीएम ने गांव में तहसीलदार और लेखपाल को भेजकर जांच कराने की बात कही है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर गांव निवासी किसान विशंभर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के पास बीस बीघा जमीन है। इसमें 13 बीघे जमीन पर उसने गेहूं की बुवाई की थी। गेहूं की गहाई की गई तो दाने काफी कमजोर थे। अनाज को तौला गया तो यह महज 11 क्विंटल निकला। 13 बीघे जमीन में 11 क्विंटल गेहूं पैदा होने का सदमा किसान विशंभर बर्दाश्त नहीं कर पाया। घर आते ही सोमवार तकरीबन आठ बजे उसे हार्ट अटैक आ गया।
घर वाले जब तक कुछ समझ पाते किसान की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रोना बिलखना सुन ग्रामीण भी आ गए। विलाप कर रहे परिजनों को ग्रामीणों ने समझाया। देर रात तक कोई अधिकारी गांव में नहीं गया था। मृतक किसान के अजय व कमल दो बेटे हैं। किसान के बेटे अजय ने बताया कि किसान पर प्रथमा बैंक का दो लाख रुपये का कर्ज भी था। गेहूं से कर्ज अदा करने की बात कहते थे, लेकिन गेहूं कम निकला।