फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर के युवक की मेरठ में सड़क हादसे में गई जान

Mon, 19 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव पिपलौती खुर्द निवासी अब्दुल कादिर (22) की मेरठ में हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि, गांव का ही नादिर घायल हो गया। दोनों शनिवार रात गढ़मुक्तेश्वर के पास गांव सरूरपुर में जलसा देखकर बाइक से वापस मेरठ लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन

हसनपुर के गांव पिपलौती खुर्द निवासी अब्दुल कादिर मेरठ एक अस्पताल में एनआईसीयू यूनिट का संचालक था। वह मेरठ में ही रहता है। शनिवार रात को वह अपने साथी गांव निवासी नादिर के साथ हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के पास गांव सरूरपुर में जलसा देखने आया था। रात में ही दोनों बाइक से मेरठ लौट रहे थे।
रास्ते में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अब्दुल कादिर की मौत हो गई। जबकि, नादिर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें