फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन दिन पहले हुए विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर।
विज्ञापन

गांव अकरौली में सोमवार की देररात घर में मोहम्मद हसन (21) को तीन लोगों ने रंजिशन गोली मार दी। मुरादाबाद के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी मोहम्मद हसन पांच भाई हैं। वह और उसका बड़ा भाई भूरा परिवार समेत एक ही मकान में रहते हैं। जबकि तीन भाई गांव के दूसरे मकानों में रहते हैं। मोहम्मद हसन मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार सोमवार रात मोहम्मद हसन अपनी पत्नी अरमाना और बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। जबकि बड़ा भाई भूरा अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में था। रात साढ़े दस बजे करीब अचानक से गोली चलने और चीखने की आवाज आई। जिसे सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। वह कमरे से बाहर आए तो देखा कि मोहम्मद हसन घायल अवस्था में जमीन पर तड़प रहा था। उसके पेट में दाहिनी ओर गोली लगी थी।
शोर शराबा सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीओ संतोष कुमार ने रात में ही घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। साथ ही युवक को प्राथमिक उपचार के लिए चंदौसी अस्पताल भिजवाया। बाद में उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मुरादाबाद के अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
मोहम्मद हसन ने गांव के ही तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने रात में ही तीनों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले हसन की युवकों से कहासुनी हुई थी। आरोपियों में शामिल एक युवक ने हसन के खिलाफ थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। वहीं पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मान रही है।
वर्जन
युवक को रंजिशन गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें