फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घंटाघर के पास पिंक चौकी बनाने की गई मांग

Wed, 08 Jan 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को चंदौसी में घंटाघर के पास पुलिस की पिंक चौकी बनाने की मांग की। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसपी केके विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष व मुरादाबाद मंडल प्रभारी प्रेम ग्रोवर व युवा प्रदेश मंत्री व मीडिया प्रभारी शाह आलम मंसूरी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। चंदौसी में पहले से बनी पिंक पुलिस चौकी नगर से बाहरी इलाके में है और पिंक चौकी पर अधिकतर ताला ही लगा रहता है। इसलिए पिंक चौकी घंटाघर के निकट बनाई जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष वसीम अख्तर समेत दीपक वाष्र्णेय, जाफिर हुसैन व आसू मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा अवार्ड से एसपी को किया सम्मानित

बहजोई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी केके विश्नोई को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने बताया कि संगठन की ओर से जिले में कार्य शैली को देखकर एसपी को उत्कृष्ट सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस बीच युवा प्रदेश मंत्री व मीडिया प्रभारी शाह आलम मंसूरी व बहजोई नगर अध्यक्ष दीपक कुमार वार्ष्णेय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें