फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, चार पर केस

Mon, 04 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। गांव फतेहपुर अब्बू निवासी आसिफ पर गांव के सगे भाइयों ने रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले में चारों नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव फतेहपुर अब्बू निवासी आसिफ 31 जुलाई की शाम गांव में ही अपनी दुकान पर बैठा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश में पड़ोस में हलवाई की दुकान करने वाले सगे भाई रहीस, नाजिर, हाशिम व अबुशाद ने दुकान के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी, जब उसने गालियां देने को मना किया तो हाशिम व अबुशाद ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इससे आसिफ लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में रहीस, नाजिर, हाशिम व अबुशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें