फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में युवक के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि मृतक आर्थिक रूप से काफी परेशान था।
विज्ञापन

ग्राम फत्तेपुर में अमर सिंह का परिवार रहता है। उनका 30 वर्षीय बेटा जयविंदर ऊर्फ जयवीर पेंटिंग का काम करता था। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे उसकी रेलवे फाटक संख्या छह के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में जयविंदर द्वारा खुदकुशी की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जयविंदर ने कुछ समय पहले एक प्लॉट खरीदा था। उसकी रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से वह परेशान था। उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। जयविंदर के तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें