फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चचेरी बहन की शादी में युवक की हादसे में गई जान

Sun, 08 Dec 2024 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली से चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए निजी होटल के मैनेजर विवेक (24) की कार की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को अमरोहा की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

विवेक मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी नरपाल सिंह के बेटे थे। चार भाई-बहनों में सबसे बड़े विवेक दिल्ली के एक निजी होटल में मैनेजर थे। शुक्रवार रात उनकी चचेरी बहन उपासना की शादी थी। इसमें शामिल होने विवेक दिल्ली से घर आए थे। शुक्रवार शाम विवेक बाइक से गांव के ही आकाश व संस्कार के साथ सामान लेने अमरोहा आ रहे थे। हेलमेट भी पहन रखा था। जैसे ही उनकी बाइक पैगंबरपुर और लालू नंगला गांव के बीच पहुंची। तभी स्कॉर्पियो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक, आकाश व संस्कार उछलकर दूर जाकर गिरे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए तीनों को अमरोहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने होटल मैनेजर विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, आकाश व संस्कार को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर विवेक के परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि हादसा कांठ थाना क्षेत्र में हुआ है। इसलिए कानूनी कार्रवाई भी वहीं की पुलिस करेगी। अमरोहा पुलिस ने केवल शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें