फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर-संभल मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर शर्की के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव चकुनी निवासी गजराज (35) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
गांव चकुनी में एक किसान के मकान का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें गांव निवासी गजराज मजदूरी कर रहा था। वहीं, उसका साथी हसनपुर क्षेत्र के गांव रजौहा निवासी बबलू राजमिस्त्री का काम कर रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम काम समाप्त करने के बाद राजमिस्त्री बबलू को उसके गांव छोड़ने गजराज बाइक लेकर गया था। लौटते समय हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव भीकनपुर शर्की के पास ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी में रखवाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि ट्रक को कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें