फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में सजने लगा मनोरंजन का संसार, पहुंचने लगे खेल-तमाशे, झूले तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार तक झूले लगाने का काम आधे से अधिक पूरा हो गया। मनोरंजन के साधन पहुंचने लगे हैं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी मेला स्थल पर डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

तिगरी का यह मेला आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दूरदराज के जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कई किलोमीटर क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसता है। देवोत्थान एकादशी पर पूजन के साथ धार्मिक गतिविधियां शुरू होंगी। मनोरंजन के साधन लगाने वाले पहले ही पहुंचकर तैयारियों में जुट गए हैं।
मेलाधिकारी एवं एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि मेला स्थल की अधिकांश फसल कट चुकी है और सड़क निर्माण तेजी से चल रहा है। मनोरंजन के सामान भी पहुंचने लगे हैं। एक-दो दिन में तैयारियां और तेज होंगी। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सभी विभागों को समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


22 सेक्टरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था
इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र को लगभग 22 सेक्टरों में बांटा गया है। जरूरत पड़ने पर दो सेक्टर बढ़ाए भी जा सकते हैं। प्रत्येक सेक्टर में अस्थायी पुलिस चौकी और टावर बनाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार भी आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाने की तैयारी है। गंगा स्नान के दौरान घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।
-
1500 सफाईकर्मियों की होगी तैनाती
मेले को स्वच्छ रखने के लिए करीब 1500 सफाईकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मेला क्षेत्र को हरित स्वरूप देने के लिए छह हजार पौधे लगाने की योजना है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें