फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ियों के जत्थे में शामिल महिला शिवभक्त से छेड़खानी, हंगामा

Fri, 13 Feb 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पति के साथ लौट रही महिला शिवभक्त के साथ जत्थे में शामिल युवक ने छेड़खानी कर दी। आरोपी महिला का जेठ लगता है।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला के पति और आरोपी के बीच जमकर मारपीट हुई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई दोनों पक्ष गंतव्य की ओर रवाना हो गए। जनपद बुलंदशहर के गांव निवासी महिला अपने पति के संग कांवड़ लेने हरिद्वार गई थी। इस जत्थे में महिला का जेठ भी कांवड़ लेने गया था। बुधवार को हरिद्वार में हर की पैडी पर जेठ ने महिला शिव भक्त से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में महिला ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी और महिला के पति के बीच मारपीट हुई। शुक्रवार शाम जत्था गजरौला मार्ग पर नगर के डाक बंगले के नजदीक पहुंचा तो फिर आरोपी ने महिला शिव भक्त से छेड़खानी कर दी। बस इसी बात को लेकर महिला के पति व आरोपी के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जत्थे में शामिल शिव भक्तों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्ष बिना पुलिस कार्रवाई गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें