अमरोहा। रामपुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर कर हत्या के विरोध में शुक्रवार को भी बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। बैठक करने के बाद प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग की है।
रामपुर में बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को अमरोहा बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हड़ताल पर रहे थे। आरोप लगाया था कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं की हत्या, उनके साथ लूटपाट और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन और पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की बात कही थी। अधिवक्ता फारुख की निर्मम हत्या में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने से साथ परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की थी। साथ ही उनके परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाई की मांग की थी।
शुक्रवार को फिर अमरोहा कचहरी के अधिवक्ताओं ने नाराजगी की। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष सलीम खान की मौजूदगी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें फारूक अहमद खान की हत्या को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान महासचिव सतीश कुमार त्यागी, अरशद भारती, नेमपाल सिंह, इफ्तेखार सैफी, आरिफ मलिक, विनोद खाण्डेवाल, संजय शर्मा, परम सिंह, विपुल कुमार, मोहम्मद अकरम आैर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।