फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्काउट गाइड कैंप में लखनऊ गईं शिक्षिका की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लखनऊ स्काउट गाइड कैंप में गईं शिक्षिका उषा चौहान (50) की तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। लखनऊ से शव आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


उषा शर्मा अमरोहा के मोती नगर निवासी दिवंगत रणवीर चौहान की पत्नी थीं। रणवीर वकील थे। उषा के परिवार में बेटे मुकुल चौहान प्राथमिक विद्यालय जेबड़ा में शिक्षक हैं जबकि उनकी पुत्रवधू अमरोहा सदर तहसील और बेटी नेहा राजपूत मुरादाबाद सदर तहसील में लेखपाल हैं। उषा नौगांवा सादात के फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं। वह कॉलेज की ओर से लखनऊ में आयोजित स्काउट गाइड के कैंप में गई थीं। 24 नवंबर की सुबह चार बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें