फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज नए वोट बनवाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, बूथों पर रहेंगे बीएलओ

Tue, 09 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाताओं के वोट बनाने का काम करेंगे। इस दौरान एसआईआर के तहत भी फाॅर्म में संशोधन के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार नवंबर से गणना प्रपत्रों का वितरण व उनको एकत्र कर डिजिटाइज्ड करने का काम किया जा रहा है। पहले इसके लिए चार दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन इसके बाद एक सप्ताह का समय बढ़ा दिया गया था। जिले में एसआईआर को गति देने के लिए 1488 बूथों पर इतने ही बीएलओ को लगाया गया था। तीन दिन पहले ही जिले में 13.70 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने का काम पूरा किया जा चुका है।
अब मंगलवार को जिले में नए वोट बनाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं जो भी मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से चूक गए हैं, वह अपने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करते हुए फार्म छह भरकर नया वोट बनवा सकता है। इसके लिए सभी बीएलओ मंगलवार को अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एसआईआर से संबंधित फाॅर्मों में जिन लोगों ने अधूरी जानकारी दी है, वह उसमें पूरी जानकारी देकर जरूरी संशोधन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें