फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत की सफलता को प्रचार-प्रसार जरूरी : जिला जज

Mon, 08 Dec 2025 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला जज विवेक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से गांधी मूर्ति के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वाद का निस्तारण कराने से समय व धन की बचत होती है और समझौते के माध्यम से निस्तारण किए जाने पर किसी भी एक पक्ष की जीत नहीं होती बल्कि दोनों पक्षों की जीत होती है। उन्होंने लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार जरूरी बताया।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, चैक बाउंस के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपरािधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, संपत्ति के बटवारें से संबंधित मामले आदि वादों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद चिह्नित करें तथा चिह्नित वादों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाएं। इस दौरान कुटुंब न्यायालय मधुलिका चौधरी, एडीजे प्रथम साकिर हसन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ईश्वर सिंह, सचिव ज्योति, रितिक चाहल, सितिन चौहान, हर्षित चौहान, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें