फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है : डा.सुमेधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. सुमेधा ने जातिगत भेदभाव खत्म कर सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। जब धर्म और राष्ट्र मजबूत होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की संचालिका डॉ. सुमेधा एवं महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास रहे। वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं को भटकाने वाली अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। हिंदू एक होकर ही धर्म की रक्षा कर सकते हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास ने कहा कि अन्य समुदाय संगठन के बल पर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, जबकि हिंदू समाज आंतरिक विभाजन में उलझा रहा। अब समय आ गया है कि समाज आत्ममंथन कर एकजुट होने का संकल्प लें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के द्वारा डॉक्टर सुमेधा को मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां सह जिला कार्यवाह नरेंद्र कुमार, संचालक दीपक कुमार, सोनू, रजनीकांत, कपिल शर्मा,संजय सहदेव, अर्पण गुप्ता,विजय,चंकी सहदेव, मुकेश गुप्ता, संजीव त्यागी,अंकित शर्मा, अक्षी अग्रवाल, आदेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें