अमरोहा। यूजीसी रेगुलेशन को लागू कराने की मांग को लेकर भीम रक्षक भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने शहर में पदयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यूजीसी को लागू होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम का निधि गुप्ता को सौंपा।
मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ नौटियाल ने नेतृत्व में शहर के गांधी मूर्ति चौराहा से शुरू होकर पदयात्रा कलक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने अपनी मांग को लेकर पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर यूजीसी एक्ट लागू कराने की मांग की है। कहा कि यूजीसी का रेगुलेशन समता स्थापित करने की दिशा में बढ़ा हुआ कदम था।
इसके पक्ष में भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष नहीं रखा है, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्टे लगा दिया गया। इस दौरान गौरव सिंह यमराज, अर्जुन सिंह, गजराज सिंह, डॉ. नेमपाल सिंह, डॉ. पुनीत कुमार, अनस पाशर, फुरकान, आदिल, सचिन कुमार, विकास, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।