फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी में लोहे की भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। गजरौला मार्ग पर ग्राम जोगीपुरा के पास स्थित आलू फैक्टरी में क्रेन की बेल्ट टूटने से लोहे की भारी वस्तु एक मजदूर के ऊपर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जोगीपुरा के पास स्थित निजी फैक्टरी में आलू का भंडारण व आलू का कारोबार होता है। वहां मोहल्ला पीरजादगान निवासी अरशद (27) मजदूरी करता था। वह सोमवार की शाम करीब पांच बजे फैक्टरी में काम कर रहा था। क्रेन ऑपरेटर लोहे की भारी वस्तु को उठा रहा था। अरशद क्रेन के नीचे खड़ा होकर ऑपरेटर को उस वस्तु रखने की जगह बता रहा था।। इस दौरान क्रेन की बेल्ट टूटने से लोहे की भारी वस्तु अरशद के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे दब गया।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह अरशद को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अरशद को लेकर धनौरा के सरकारी अस्पताल आई। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें