फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी से तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव दूसरे गांव के पास से गुजर रही बगदनदी से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शव को नदी से निकलवाया गया। शव मिलने की सूचना से खलबली मच गई। मौके पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेश सिंह (38) पुत्र छतर सिंह मंगलवार सुबह को खेत पर धान की फसल की सिंचाई करने के लिए कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह को एक ग्रामीण ने नरेश के खेत से तीन सौ मीटर पास से गुजर रही बगदनदी में तैरता हुआ नरेश का शव देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। बगदनदी का पानी विषैला केमिकल युक्त होने की वजह से शव बुरी तरह से सड़ चुका था। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी पहुंच गए। विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के चार बच्चे है। बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी भी हो चुकी है। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी से भी कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है।
परिजनों ने नहीं लिखवाई थी गुमशुदगी
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी निवासी नरेश मंगलवार सुबह से गायब था। परिजनों के काफी तलाश किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों की ओर से पुलिस गायब होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसके अलावा गुमशुदगी लिखवाने की भी कोई कोशिश नहीं की गई। हालांकि नरेश का शव मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बोना वाली डगरोली के पास से गुजर रही बगदनदी से युवक का शव बरामद किया है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। - आरपी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें