फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग मजदूर ने मौत को गले लगाया

Tue, 28 Apr 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बेटी की शादी के लिए कर्ज मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मजदूर राजवीर (50) का काल बन गया। कर्जा अदा न करने पर सूदखोर भाइयों की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह की पत्नी कविता ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने एक साल पहले बेटी की शादी के लिए एक गांव निवासी दो भाइयों से करीब तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। शादी के बाद पति ने ब्याज की अदायगी के लिए एक भैंस सूदखोरों को दे दी थी। उसके बाद भी कर्जा कम नहीं हो रहा था।
आरोप लगाया कि सूदखोर उसके पति को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराते थे। साथ ही पति को काफी प्रताड़ित भी करते थे। इसको लेकर पति काफी दिनों से परेशान थे। बताया कि सोमवार को उसके दोनों बेटे मजदूरी करने के लिए गए थे, जबकि वह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान किसी समय पति सूदखोरों के यहां से घर आए और फंदा लगा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे वह जंगल से घर आई तो कमरे में फंदे से पति का शव लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है, जिसमें सूदखोरों पर पति को बंधक बनाकर मजदूरी करने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें