फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव गंगानगर निवासी किसान छिद्दा सिंह (45) की शुक्रवार दोपहर करंट की करंट लगने से मौत हो गई। वह फसल की सिंचाई कर रहे थे। किसान की मौत से परिवार के लोग गम से बेहाल है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी छिद्दा सिंह खेती करते थे। शुक्रवार दोपहर वह खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। उन्होंने ट्यूबवेल को शुरू करने के लिए स्टार्टर को छूआ तो वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास खेत पर काम कर रहे किसानों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों किसान को झुलसी हालत में लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें