फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडौली के खेतों में युवक का शव मिला, सनसनी

Thu, 04 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा डिडौली क्षेत्र के दानपुर में शव का मुआयना करते सीओ सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 युवक की हत्या कर शव डिडौली कोतवाली के जंगल में फेंक दिया गया। दोपहर खेतों पर काम करने गए किसान लाश देख सन्न रह गए। कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ सिटी घटनास्थल पर पहुंचे। शिनाख्त की काफी कोशिश की, मगर पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर 12 बजे डिडौली कोतवाली के दानपुर गांव के किसान खेतों पर काम रहे थे। इसी दौरान मछरिया को जाने वाले रास्ते किनारे खेत में लगभग 30 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देख सन्न रह गए। युवक की लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सिटी शील कुमार भी पहुंच गए। लाश के तथ्य जुटाए। मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी की। शिनाख्त का प्रयास किया, मगर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। मृतक युवक मुसलिम है।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी पर रखवाया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक की लाश मिली है। उसके शरीर पर किसी चोट आदि के निशान नहीं थे। जिससे लग रहा है कि उसने कुछ खाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


सीओ सिटी शील कुमार का कहना है कि युवक के चोट के निशान नहीं हैं। मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद होगा। 
की मौत का पीएम रिपोर्ट के बाद होगा।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें