फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बचपन के दोस्त ने अशोक के परिवार को दी एक लाख की आर्थिक सहायता

Sat, 15 Nov 2025 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के गांव मंगरौला में अशोक के परिजनों को एक लाख की मदद देते निर्भय गुर्जर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वाले गांव मंगरौला निवासी डीटीसी की बस के परिचालक अशोक के परिवार की आर्थिक मदद के लिए लोग आगे आए हैं। अशोक कुमार के बचपन के दोस्त गांव मटीपुरा निवासी निर्भय गुर्जर ने अपनी दो माह के वेतन से करीब एक लाख रुपये उनके परिजनों को मदद स्वरूप दिए हैं। ग्रामीणों ने निर्भय गुर्जर के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन


निर्भय गुर्जर गांव मटीपुरा निवासी जगवीर सिंह के बेटे हैं। वह वर्तमान में हसनपुर के मनिहारान मोहल्ले में रहते हैं। निर्भय गुर्जर ने बताया कि अशोक उनके बचपन का दोस्ता था, जब से बम धमाके में उसकी मौत की खबर सुनी है, तभी से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने अशोक के परिवार की आर्थिक मदद करने का मन बनाया। निर्भय गुर्जर दिल्ली की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें मॉडलिंग का भी शौक है। निर्भय ने बताया हर माह वह अपनी नौकरी का दस प्रतिशत हिस्सा अशोक के परिवार को देकर उनकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें