फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रकम दोगुनी करने और कमीशन का झांसा देकर 21 लाख हड़पे

Fri, 26 Sep 2025 04:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के बाबूगढ़ पंडकी निवासी वाहन चालक प्रभात सिंह से निवेश के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने कंपनी के सीईओ समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा। एसपीटी व यौक्स ट्रेड फ्रंटियर फायर ग्रुप में पैसा इन्वेस्ट करने का झांसा देकर वाहन चालक से 21 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने कंपनी के सीईओ समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र के बाबूगढ़ पंडकी में प्रभात सिंह का परिवार रहता है। वह वाहन चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि उनका कांठ रोड स्थित खाद बीज दवाई वेयरहाउस पर आना जाना था। यहां उनकी मुलाकात सोनू तिवारी नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि इस दौरान सोनू तिवारी ने एसपीटी व यौक्स ट्रेड फ्रंटियर फायर ग्रुप में पैसा इन्वेस्ट करने की बात कही। सोनू कभी-कभी कांठ रोड स्थित वेयरहाउस को चेक करने आता था।
इस दौरान प्रभात सिंह सोनू तिवारी की मंशा भांप नहीं सके और उन्होंने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर दो लाख 12 हजार 600 खाते में डलवा दिए। आरोप है कि सोनू तिवारी ने मीटिंग के बहाने गोरखपुर में कंपनी के सीईओ नीरज कुमार से मिलवाया। नीरज कुमार भी प्रभात कुमार को कई तरह के लालच दिए और कहा कि कंपनी में मोटा पैसा लगाओगे तो तुम्हें एक क्रेटा कार और तीन साल में तुम्हारी रकम दोगुनी करके दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक महीने कमीशन के रूप में 40 से 50 हजार रुपये महीने मिलते रहेंगे। प्रभात सिंह ने उनकी बातों में आकर 18.80 लाख रुपये नीरज कुमार द्वारा बताए गए खाते में डलवा दिए। इसके बाद प्रभात सिंह के पास अनजान नंबर से कॉल आई और फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कर्मचारी मुस्ताक अंसारी बताया और कहा कि नीरज कुमार आपका टारगेट कम बता रहे हैं। इसलिए कुछ पैसे और डालने पड़ेंगे। इसके बाद प्रभात सिंह ने 80 हजार रुपये मुस्ताक अंसारी के खाते में यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

पीड़ित प्रभात सिंह के मुताबिक सोनू तिवारी, नीरज कुमार और मुस्ताक अंसारी ने 21 लाख 600 रुपये की धोखाधड़ी की है। लिहाजा प्रभात सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें