फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, हरदोई के एक युवक की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में हरदोई के मोहल्ला मोबीनाबाद निवासी फैजान (22) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों दोस्त कार से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हरदोई के मोबीनाबाद निवासी फैजान मैकेनिक था। शनिवार को हरदोई के प्रगतिनगर निवासी अरवे, धर्मशाला रोड निवासी सुबोध मिश्रा, रॉयल होटल के पास निवासी युग और सीडीओ आवास के पास रहने वाले प्रेम कश्यप के साथ कार से मनाली घूमने के लिए जा रहा था। कार प्रेम कश्यप चला रहा था। बताया कि मुरादाबाद पहुंचने पर प्रेम कश्यप को नींद आने लगी तो कार फैजान चलाने लगा। रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार पांचों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक फैजान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चारों दोस्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही पांचों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें