फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 99.26 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के मतदान के दौरान मामूली कहासुनी से बीच जिले भर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। 99.26 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। बूथों की सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रही। मतदाताओं के अलावा किसी को भी बूथ के इर्द-गिर्द भटकने नहीं दिया गया। वोट डालने से पहले मतदाताओं की पर्ची का वोटर लिस्ट से मिलान किया गया। इसके बाद ही उन्हें बूथ के अंदर भेजा गया। अमरोहा ब्लाक बूथ पर सपाइयों ने भाजपाइयों पर फर्जी वोटिंग कराने का भी आरोप लगाकर हंगामा किया। जिसे लेकर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच झड़प भी हुई। हालांकि समय रहते पुलिस ने हालात संभाल लिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए शनिवार को मतदान हुआ। जनपद में छह बूथ बनाए गए थे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली। सुबह से ही धीरे-धीरे मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बूथों की सुरक्षा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के हवाले रही। बाहरी सुरक्षा के लिए पुलिस को लगाया गया था। चुनाव में विधायक, एमएलसी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, वार्ड मेंबर समेत सभी जनप्रतिनिधयों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अमरोहा ब्लॉक में बने बूथ पर भाजपा और सपा एजेंट के बीच कहासुनी हुई। सपाइयों ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पार्टियों के एजेंटों को समझाकर शांत किया। डीएम बीके त्रिपाठी और पूनम ने बूथों पर घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद के सभी बूथों पर कुल 1,495 मतदाता थे। इनमें 99.26 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र में 99.4 फीसदी, जोया में 99. 36, मंडी धनौरा में 99.17, गजरौला में 99. 02, हसनपुर में 99.11 और गंगेश्वरी में 100 फीसदी मतदान हुआ है। जिले भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें