गजरौला। माघ माह की पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रजघाट व तिगरीधाम में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। माघी पूर्णिमा पर स्नान, दान का बड़ा महत्व है। सुरक्षा को लेकर तिगरीधाम में अतिरिक्त पुलिस की तैनात की गई है।
काफी संख्या में लोग माघ महीने के शुरू होते ही एक महीने का कल्पवास शुरू करते हैं। माघ माह की पूर्णिमा पर तिगरीधाम में गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा को देखते हुए तिगरीधाम में तीन अतिरिक्त सब इंस्पेक्टर, करीब दस महिला व पुरुष सिपाही, होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।