हसनपुर। ऑल यूनियन्स एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनल के केंद्रीय नेतृत्व के तीन ॎदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने नगर के अतरासी अड्डे पर स्थित भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दिनभर हड़ताल पर रहे।
सोमवार को हड़ताल के चलते बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ब्राडबैंड ठप पड़े रहे। बार-बार फोन करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कर्मचारी काली सिंह ने बताया कि बार-बार मांग करने पर भी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि तीसरा वेतन पुनरीक्षण तुरंत लागू किया जाए। सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन रिवीजन किया जाए। बीएसएनएल को फोर जी स्पैक्ट्रम एलाट कराया जाए।