फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अपने रिश्तेदार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक शौनाथ सिंह प्रजापति पर बुधवार की रात जानलेवा हमला किया गया। दो बाइक पर सवार छह युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर चाकुओं व लाठी डंडों से हमला किया। रिटायर शिक्षक को मेरठ रेफर किया गया है। रिश्तेदार की ओर से दो भाइयों समेत छह के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला के भानपुर निवासी शीशराम सिंह बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे शौनाथ सिंह के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बाइपास मार्ग पर कलाली चुंगी के निकट पीछे से आए छह युवकों ने उनकी कार रोक ली। शीशराम द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक छह युवकों ने उनको कार से बाहर खींच लिया। बाहर निकाल कर तमंचों की बट व चाकुओं से हमला किया। उनको मरा समझ कर हमलावर छोड़ गए। सूचना मिलने पर उनके अन्य रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुच गई। सरकारी अस्पताल से शौनाथ सिंह को मेरठ रेफर कर दिया गया। गुरूवार को प्रजापति समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात की। शीशराम की ओर से दो सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि आरोपी भाइयों का किराए की दुकान को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें