मंडी धनौरा। शासन द्वारा हड़ताल प्रतिबंधित करने के बावजूद हड़ताल पर चल रहे तीन लेखपालों को उपजिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उनको निलंबन का आदेश थमा दिया गया है। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लेखपाल संघ की तहसील इकाई के अध्यक्ष पीतांबर सिंह, सचिव सचिन कुमार व जिला सचिव प्रेमशंकर यादव को निलंबित कर दिया गया है।