अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते गुरुवार को जनपद के 41 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 8573 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर 8000 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। टीकाकरण के दौरान बूथों पर लोगों की लाइन लगी रही।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 41 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 8000 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 8573 लोगों ने टीका लगवाया है।