फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सूची में धांधली को लेकर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राशन कार्ड की सूची में गड़बड़ी करने पर एक ग्रामीण ने राशन डीलर और अधिकारियों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाल गांव के कैलाश नाथ में कोर्ट से मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने राशन डीलर बुली पत्नी प्रमोद कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी नेपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी रागिनी सक्सेना, सूची सत्यापन अधिकारी मेहर सिंह, प्रमोद कुमार निवासी पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने राशन कार्ड की सूची में भारी गड़बड़ी की है। खाद्यान हड़पने के लिए एक व्यक्ति का नाम सूची में चार चार जगह अंकित किया गया है। वहीं चार चार जगह नाम अंकित कर सस्ती दरों पर मिलने वाला अनाज हड़प लिया। राशन डीलर और अधिकारियों पर हमसाज होने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें